एमोलेड डिस्प्ले और 25 दिन बैटरी लाइफ के साथ NoiseFit Twist Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 11 Jul 2023 01:46 PM IST
सार

NoiseFit Twist Pro के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ ट्रू सिंक टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। कंपनी का कहना है कि वॉच के साथ सीधे कॉल को सिरीव और डायल किया जा सकता है।

विज्ञापन
NoiseFit Twist Pro Smartwatch Launched in India With AMOLED Display Know Price Features
NoiseFit Twist Pro - फोटो : Noise

    विस्तार

    NoiseFit Twist Pro स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वॉच को पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। NoiseFit Twist Pro को 1.4 इंच एमोलेड डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर से लैस किया गया है। वॉच में मेटालिक डायल मिलता है । स्मार्टवॉच के साथ मल्टीपल स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग की सुविधा है। वॉच को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 25 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देती है।

    नई लॉन्च की गई NoiseFit Twist Pro स्मार्टवॉच को पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन- क्लासिक ब्लैक, क्लासिक ब्लू, क्लासिक ब्राउन, जेट ब्लैक और मेटल ब्लू में पेश किया है। वॉच की भारत में कीमत 2,199 रुपये है। यह NoiseFit वेबसाइट पर बिक्री के लिए लाइव है।

    विज्ञापन

    न्वाइज की लेटेस्ट स्मार्टवॉच में 1.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (240x240 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। वॉच के साथ मेटैलिक डायल और सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ लेदर स्ट्रैप का ऑप्शन भी मिलता है। स्मार्टवॉच में फिजिकल साइड बटन भी दिया गया है। वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ ट्रू सिंक टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। कंपनी का कहना है कि वॉच के साथ सीधे कॉल को सिरीव और डायल किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें