Nikon Z9 फुल फ्रेम मिररलेस कैमरा भारत में लॉन्च, 45.7 मेगापिक्सल के सेंसर से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Oct 2021 03:41 PM IST
सार

Nikon के इस कैमरे से 8K वीडियो को 30P पर रिकॉर्ट हो सकता है और यह रिकॉर्डिंग 125 मिनट तक हो सकती है। Nikon का दावा है कि इस कैमरे का सब्जेक्ट डिटेक्शन एल्गोरिद्म नौ तरह के सब्जेक्ट की पहचान कर सकता है

विज्ञापन
Nikon Z9 Full Frame Mirrorless Camera launched in India With 45.7 Megapixel CMOS
Nikon Z9 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Nikon Z9 फुल फ्रेम मिररलेस कैमरा भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। Nikon Z9 में 45.7 मेगापिक्सल का CMOS सेंसर दिया गया है और इसमें 3.2 इंच की टचस्क्रीन मॉनिटर है। Nikon Z9 में इलेक्ट्रॉनिक व्यू-फाइंडर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें बदलने लायक लेंस दिए गए हैं। Nikon के इस कैमरे से 8K वीडियो को 30P पर रिकॉर्ट हो सकता है और यह रिकॉर्डिंग 125 मिनट तक हो सकती है। Nikon का दावा है कि इस कैमरे का सब्जेक्ट डिटेक्शन एल्गोरिद्म नौ तरह के सब्जेक्ट की पहचान कर सकता है और वह भी वीडियो और स्टिल दोनों मोड में।

    Nikon Z9 की भारत में कीमत और उपलब्धता

    Nikon Z9 की कीमत भारतीय बाजार में 4,75,995 रुपये रखी गई है, हालांकि यह कीमत सिर्फ बॉडी की है। इसकी बिक्री अगले महीने से Nikon के ऑथराइज्ड स्टोर से होगी।

    विज्ञापन

    Nikon Z9 की स्पेसिफिकेशन

    Nikon Z9 में 3.2 इंच का मॉनिटर है और इसमें 45.7 मेगापिक्सल का CMOS सेंसर दिया गया है जिसके साथ डुअल स्ट्रीम टेक्नोलॉजी है। सेंसर का रिजॉल्यूशन 8256×5504 पिक्सल है और इसमें 7 इमेज प्रोसेसिंग इंजन है। TFT LCD मॉनिटर में 70 डिग्री व्यूइंग एंगल और 100 फीसदी फ्रेम कवरेज और कलर बैंलेस है। इसके साथ 11 लेवल का ब्राइटनेस कंट्रोल है। CMOS सेंसर का आईएसओ रेंज 64 से 24,600 है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे से 120p पर 4K UHD वीडियो रिकॉर्डिंग हो सकेगी। Nikon Z9 कैमरा 120 फ्रेम प्रति सेकेंड से रिकॉर्डिंग कर सकता है। Nikon Z9 को लेकर दावा है कि यह कैमरा इंसान के आंखों से भी तेजी से मोशन को कैप्चर कर सकता है। Nikon Z9 20fps से 1,000 फ्रेम तक JPEG या RAW फॉर्मेट में रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। कैमरे के साथ यूएसबी पावर कनेक्टर और यूएसबी चार्जिंग के साथ HDMI आउटपुट है। कैमरे के साथ माइक्रोफोन, हेडफोन, ब्लूटूथ v5 और Wi-Fi का सपोर्ट है। इसके अलावा कैमरे में जीपीएस और GNSS टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट है। बैटरी के साथ Nikon Z9 का वजन 1.34 किलोग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें