Android: एंड्रॉयड में आ रहा नया फीचर, इतने दिनों बाद अपने आप री-स्टार्ट होगा फोन
गूगल का मानना है कि अगर कोई डिवाइस कई दिनों तक लॉक और अनयूज्ड पड़ा है, तो हो सकता है वह खो गया हो या चोरी हो चुका हो। ऐसे में ऑटो-रीस्टार्ट कर फोन को एक मजबूत लॉक स्टेट में भेजना, डेटा को अनचाहे एक्सेस से बचाता है।

विस्तार
यदि आपका भी फोन किसी दिन अपने आप री-स्टार्ट हो जाए तो घबराइगा मत। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर जारी किया है। इस नए फीचर के तहत अगर आपका एंड्रॉयड फोन लगातार तीन दिन तक लॉक रहता है और इस्तेमाल नहीं होता है, तो यह अपने आप री-स्टार्ट हो जाएगा। यह बदलाव Google Play Services के लेटेस्ट वर्जन 25.14 के जरिए लागू किया जा रहा है।
इस फीचर का मुख्य उद्देश्य ऐसे हालात में डेटा की सुरक्षा बढ़ाना है जब फोन खो जाए या चोरी हो जाए। फोन के ऑटो-रीस्टार्ट होते ही यह "Before First Unlock" (BFU) स्टेट में चला जाएगा। इस स्टेट में फोन का सारा डेटा एन्क्रिप्टेड रहता है और जब तक यूजर पासकोड, पैटर्न या पासवर्ड डालकर अनलॉक नहीं करता, तब तक फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक जैसे बायोमेट्रिक फीचर भी काम नहीं करते।
गूगल का मानना है कि अगर कोई डिवाइस कई दिनों तक लॉक और अनयूज्ड पड़ा है, तो हो सकता है वह खो गया हो या चोरी हो चुका हो। ऐसे में ऑटो-रीस्टार्ट कर फोन को एक मजबूत लॉक स्टेट में भेजना, डेटा को अनचाहे एक्सेस से बचाता है। यह फीचर एप्पल के iOS 18.1 में आए Inactivity Reboot फीचर से काफी मिलता-जुलता है। इसके अलावा GrapheneOS जैसी प्राइवेसी-फोक्स्ड प्लेटफॉर्म्स पर भी ऐसी तकनीक पहले से मौजूद है।
- Apple Watch: एपल वॉच में आया बड़ा फीचर, फिटनेस के शौकीनों के लिए है तोहफा
- Smartphone Shipments: पहली तिमाही में 1.5% की बढ़ोतरी, सैमसंग और एपल टॉप पर बरकरार
- Google Photos: अब गूगल फोटोज में भी मिलेगा Gemini का सपोर्ट, हो रही है टेस्टिंग
- OpenAI: एलन मस्क से दो-दो हाथ करने की तैयारी में सैम ऑल्टमैन, लॉन्च करेंगे यह नया एप