Motorola ने लॉन्च किया थ्री इन वन हाईब्रिड ईयरफोन, ये हैं खासियतें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Oct 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Motorola Tech3 TriX THREE IN ONE SMART EARPHONE LAUNCHES IN INDIA
Motorola Tech3 TriX - फोटो : AMAR UJALA

    Motorola ने एक लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में अपना ट्रू वायरलेस ईयरबड्स पेश किया है। मोटोरोला का यह Tech3 TriX ईयरबड्स थ्री इन वन है यानी इस इसे आप वायर, वायरलेस और ट्रू वायरलेस तीनों तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। Tech3 TriX की बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है। इस ईयरफोन को आप नेकबैंड की तरह और ईयरबड्स दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Motorola Tech3 TriX की कीमत

    Motorola Tech3 TriX की कीमत वास्तविक कीमत 9,999 रुपये है लेकिन सेल के तहत इसे 4,000 रुपये की छूट के साथ 5,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह ईयरफोन सिर्फ ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन

    Motorola Tech3 TriX के फीचर्स

    मोटोरोला के इस ईयरफोन की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसे आप तीन तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। Tech3 TriX की डिजाइन हाईब्रिड है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। चार्जिंग केस के साथ इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 18 घंटे का दावा किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके वायरलेस मोड को कंपनी ने Sport Loop नाम दिया है। इस मोड में आपको ईयरबड्स को एक वायर के जरिए कनेक्ट करके नेकबैंड के तौर पर इस्तेमाल कर पाएंगे। इस ईयरफोन में अमेजन एलेक्सा के साथ गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट दिया गया है। इसका फायदा उठाने के लिए Verve Life एप को इस्तेमाल करना होगा। इस एप में ईयरफोन डिटेक्शन फीचर भी है जिसके जरिए आप इस ईयरफोन को ढूंढ़ सकते हैं। वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें