Motorola Razr 16 मार्च को भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Mar 2020 01:05 PM IST
सार

16 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Motorola Razrमोटोरोला रेजर फ्लिप का अपग्रेडेड वर्जन है यह फोनसैमसंग के फ्लिप फोन से होगा मुकाबला

विज्ञापन
Motorola Razr launch in India on 16 March, price, specifications and all you needs to know
Motorola Razr - फोटो : Motorola

    विस्तार

    मोटोरोला का फोल्डेबल स्मार्टफोन रेजर 2019 (Motorola Razr 2019) एक लंबे इंतजार के बाद भारत में लॉन्चिंग को तैयार है। Motorola Razr की भारत में लॉन्चिंग 16 मार्च को होगी। मोटोरोला रेजर को इससे पहले अमेरिका में लॉन्च किया गया है। यूजर्स को इस फोन में मुड़ने वाली एचडी ओएलईडी स्क्रीन मिलेगी। साथ ही स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया गया है।

    मोटोरोला ने इस फोन की कीमत 1,499 डॉलर (1,05,988 रुपये) रखी है। अमेरिका के ग्राहक इस फोन जनवरी 2020 से खरीद सकेंगे। साथ ही मोटोरोला रेजर फोल्डेबल फोन की प्रीबुकिंग दिसंबर से शुरू हो जाएगी। वहीं, इस फोन की कीमत सैमसंग और हुवावे के फोन के प्राइस की तुलना में कम है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने इस फोन में clamshell और फ्लिप फोन का डिजाइन दिया है। साथ ही यूजर्स को इस फोन में 6.2 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 876x2142 पिक्सल है। मुड़ने के बाद इस फोन की स्क्रीन का साइज 2.7 इंच का हो जाएगा। यूजर्स इस डिस्प्ले से सेल्फी, नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल कर सकेंगे। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी और छह जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें