Motorola One Vision Plus स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिला तीन कैमरे का सपोर्ट
Motorola वन विजन प्लस स्मार्टफोन UAE में हुआ लॉन्चयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिले तीन कैमरेमोटोरोला वन विजन प्लस की कीमत है AED 699 (करीब 14,300 रुपये)

विस्तार
स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने अपने शानदार डिवाइस वन विजन प्लस (Motorola One Vision Plus) को यूएई में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रगैन 665 प्रोसेसर, एचडी डिस्प्ले और 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में तीन कैमरे का सपोर्ट मिला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक मोटोरोला वन विजन प्लस स्मार्टफोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।
मोटोरोला वन विजन प्लस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत AED 699 (करीब 14,300 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को Cosmic ब्लू और Crystal पिंक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन UAE पर लिस्ट है।
मोटोरोला वन विजन प्लस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,280 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।