Motorola One Vision हुआ लॉन्च, पंचहोल डिस्प्ले के साथ मिलेगा 25MP का सेल्फी कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 16 May 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Motorola One Vision Launched with punch hole display, price and specifications
Motorola One Vision

    लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने अपने नया स्मार्टफोन मोटोरोला वन विजन (Motorola One Vision) लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला वन विजन को फिलहाल ब्राजील में लॉन्च किया गया है और जल्द ही इसे अन्य देशों में भी पेश किया जाएगा। मोटोरोला वन विजन की खासियतों की बात करें तो इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले है और डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत 299 यूरो यानि करीब 23,500 रुपये है। यह फोन सफायर ब्लू और ब्राउन कलर वेरियंट में मिलेगा।

    मोटोरोला वन विजन की स्पेसिफिकेशन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें पंचहोल डिस्प्ले है। दूसरे शब्दों में कहें तो डिस्प्ले में एक छेद है जिसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में आपको एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एंड्रॉयड वन दिया गया है। इसके अलावा फोन में हाईब्रिड डुअल सिम स्लॉट मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Instagram पर लड़की ने पूछा- जिऊं या मर जाऊं, 69% लोगों ने कहा 'मर जाओ' तो कर ली आत्महत्या

    मोटोरोला वन विजन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2520 पिक्सल है। मोटोरोला के इस फोन में सैमसंग का 2.2GHz वाला एक्सिनोस 9609 प्रोसेसर है जो कि ऑक्टाकोर है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मोटोरोला वन विजन का कैमरा और कनेक्टिविटी

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.7 है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट और 8x डिजिटल जूम मिलेगा। मोटोरोला वन विजन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    ये भी पढ़ेंः Flipkart Big Shopping Days Sale: ब्रांडेड स्मार्टफोन 6 हजार रुपये तक की छूट, देखें लिस्ट

    इस फोन में 3500mAh की बैटरी है जो टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में फोन की बैटरी 7 घंटे तक का बैकअप देगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ v5, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, एनएफसी और जीपीएस मिलेगा। फोन का वजन 181 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें