Flipkart Big Shopping Days Sale: ब्रांडेड स्मार्टफोन 6 हजार रुपये तक की छूट, देखें लिस्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 15 May 2019 03:55 PM IST
Flipkart Big Shopping Days Sale, Here is the list of top smartphones offers
flipkart big shopping days sale 2019

    Flipkart Big Shopping Days सेल की शुरुआत 15 मई से हो गई है जो कि 19 मई तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की इस बिग बिलियन डेज सेल की लिस्टिंग भी फ्लिपकार्ट पर हो चुकी है। इस सेल में स्मार्टफोन लैपटॉप, कैमरा जैसे प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी। इस सेल में रियलमी, शाओमी, आसुस, मोटोरोला, नोकिया और ऑनर जैसी कंपनियों के फोन पर कई सारे ऑफर्स मिल रहे हैं। तो आइए सेल में फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

    रियलमी के स्मार्टफोन

    realme 2 pro
    realme 2 pro

    इस सेल में रियलमी सी1 2019 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 500 रुपये की छूट के साथ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, वहीं रियलमी 2 प्रो को 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं यदि आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा रियलमी 3 प्रो और रियलमी सी2 पर भी नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स मिलेंगे।

    सैमसंग के फोन पर 7 हजार रुपये की छूट

    Samsung Galaxy A50, Galaxy A30
    Samsung Galaxy A50, Galaxy A30

    इस सेल में सैमसंग का गैलेक्सी जे6 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 9,490 रुपये में मिलेगा। बता दें कि इस फोन को 16,490 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुए गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 जैसे फोन पर भी ईएमआई और बैंकों की ओर से ऑफर्स मिल रहे हैं।

    नोकिया के स्मार्टफोन

    Nokia 5.1 Plus
    Nokia 5.1 Plus

    इस सेल में नोकिया 5.1 प्लस के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट को सिर्फ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा नोकिया 6.1 प्लस 4, 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज के साथ मिलेगा।

    आसुस के स्मार्टफोन

    Asus ZenFone Max Pro M2
    Asus ZenFone Max Pro M2

    फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में आसुस का जेनफोन मैक्स एम2 का 4 जीबी रैम वाला वेरियंट 8,499 रुपये में मिलेगा। इसमें डुअल रियर कैमरा के साथ 4000एमएएच की बैटरी है। वहीं इस सेल में आसुस जेनफोन मैक्स एम1 को सिर्फ 5,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा।

    Huawei P30 Lite
    Huawei P30 Lite

    ऑनर के फोन

    ऑनर के फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो ऑनर 10 लाइट को 12,99 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं ऑनर 9 लाइट का 64 जीबी वाला मॉडल 9,999 रुपये में मिलेगा।