OnePlus 7 Pro की पहली सेल आज, सिर्फ इन्हीं लोगों को मिलेगा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 16 May 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
OnePlus 7 Pro first sale in India today for Amazon prime members, All you need to know
oneplus 7 pro

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 को भारत में लॉन्च किए हैं। इनमें से वनप्लस 7 प्रो की आज पहली बार अमेजन पर दोपहर 12 बजे है, हालांकि अमेजन पर इस सेल का आयोजन सिर्फ अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए ही किया गया है। वनप्लस 7 प्रो की खासियतों की बात करे तों इसमें बैक पैनल पर 3 रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है।

    oneplus 7 PRO
    oneplus 7 PRO

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वनप्लस 7 प्रो में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित OxygenOS मिलेगा। इस फोन में क्वॉड एचडी रिजॉल्यूशन (1440x3120 पिक्सल) मिलेगा। वहीं 2 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। वनप्लस 7 प्रो में 6.67 इंच की फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो वनप्लस 7 प्रो में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा जिसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम मिलेगी। इस फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    oneplus 7 pro
    oneplus 7 pro

    कैमरे की बात करें तो OnePlus 7 Pro में रियर पैनल पर 3 कैमरे हैं जिनमें एक 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर f/1.6 है। वहीं कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन दोनों मिलेगा। फोन में दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम मिलेगा। रियर कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का भी विकल्प मिलेगा। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉपअप सेल्फी कैमरा है जिसमें सोनी IMX471 सेंसर है। कंपनी ने कहा है कि 5 साल तक कैमरे में कोई खराबी नहीं आएगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें