Motorola One Fusion स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी
मोटोरोला वन फ्यूजन स्मार्टफोन हुआ लॉन्चयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिली 5,000 एमएएचकीमत है CLP 199,990 (करीब 18,659 रुपये)

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने चुपके से अपने शानदार डिवाइस वन फ्यूजन को लैटिन अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी, 48 मेगापिक्सल का कैमरा और शानदार डिस्प्ले का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा वन फ्यूजन स्मार्टफोन को एमरल्ड ग्रीन और सेफायर ब्लू कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले वन फ्यूजन प्लस स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया था।
कंपनी ने मोटोरोला वन फ्यूजन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CLP 199,990 (करीब 18,659 रुपये) रखी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक साफ नहीं किया है कि इस स्मार्टफोन को भारत में कब तक पेश किया जाएगा।
मोटोरोला वन फ्यूजन स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित My UX ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।