Xiaomi के ग्राहकों को लगा झटका, रेडमी नोट 8 एक बार फिर हुआ महंगा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 12 Jul 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi redmi note 8 price hike in india again know new price and specifications
Redmi Note 8 - फोटो : mi.com

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने एक बार फिर ग्राहकों को झटका देते हुए अपने शानदार डिवाइस रेडमी नोट 8 (Redmi Note 8) की कीमत में बढ़ोतरी का एलान किया है। रेडमी नोट 8 के चार जीबी रैम वाले वेरिएंट में 500 रुपये का इजाफा किया गया है, लेकिन इसके छह जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत में वृद्धि नहीं की गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले जून में रेडमी नोट 8 की कीमत में बढ़ोतरी की थी।

    Redmi Note 8
    Redmi Note 8 - फोटो : mi.com

    Redmi Note 8 की नई कीमत

    शाओमी ने रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया है। अब इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 11,499 रुपये की बजाय 12,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। लेकिन कंपनी ने इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की है।

    Redmi Note 8
    Redmi Note 8 - फोटो : mi.com

    Redmi Note 8 की स्पेसिफिकेशन

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,340 × 1,080 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एसओसी दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें