अब अमेजॉन से भी खरीद सकेंगे Moto X4, इसमें है ऐसा फीचर जो किसी और में नहीं

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 01 May 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Moto X4 now available on Amazon India, Know price and specifications
Moto X4

    लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला का धांसू स्मार्टफोन मोटो एक्स4 अब अमेजॉन पर भी उपलब्ध हो गया है। इससे पहले Moto X4 फ्लिपकार्ट और मोटो हब से बिक रहा थाा। बता दें कि इस फोन का 6 जीबी रैम वाला वेरियंट इसी साल भारत में लॉन्च हुआ है, जबकि इसका 4 जीबी रैम वाला वेरियंट पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च हुआ था। हालांकि अमेजॉन पर अभी इस फोन का 6 जीबी रैम वाला वेरियंट नहीं मिल रहा है।

    मोटोरोला के इस धांसू स्मार्टफोन के खासियत की बात करें तो इसे IP68 रेटिंग मिली है यानी यह फोन पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा और ऑडियो ब्लूटूथ मल्टी स्ट्रीमिंग फीचर है। यानी ब्लूटूथ के साथ आप एक बार में 4 ब्लूटूथ डिवाइस को एड कर सकते हैं। साथ ही सभी डिवाइस का वॉल्यूम कंट्रोल अलग-अलग कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    मोटो एक्स4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Moto X4
    Moto X4

    इस फोन में 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 2.2 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। फोन के स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एक खास मोटो की फीचर है जिसकी मदद से आपको किसी साइट या कंप्यूटर में बिना पासवर्ड लॉगिन कर सकेंगे। इसके लिए फोन में सिर्फ फिंगरप्रिंट स्कैन करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में फ्लैश लाइट के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। 6 जीबी रैम वेरियंट केवल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें