भारत में आज लॉन्च हो रहा Moto X4, बेहद खास हैं इसके फीचर्स

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Mon, 13 Nov 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Moto X4 launch in India today: Price, Specification and Features
Moto X4

    अमेरिका की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी मोटोरोला सोमवार (13 नवंबर) को मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन Moto X4 लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस फोन को अगस्त में कंज्यूमर इलेक्ट्रिक शो IFA में पेश किया था। भारत में इसकी लॉन्चिंग दोपहर बाद एक लाइव इवेंट में की जाएगी। इस फोन में गूगल असिस्टेंट और अमेजॉन एलेक्सा समेत कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जो शायद ही किसी दूसरे फोन में होंगे।

    पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए ये दो शानदार फोन, पीछे लगी है LED लाइट

    इस फोन के खासियत की बात करें तो इस फोन में ऑडियो ब्लूटूथ मल्टी स्ट्रीमिंग फीचर है यानी ब्लूटूथ के साथ आप एक बार में कई डिवाइस को एड कर सकते हैं। साथ ही सभी डिवाइस का वॉल्यूम कंट्रोल अलग-अलग कर सकते हैं। यह तकनीक फिलहाल मोटो एक्स4 फोन में ही है।

    विज्ञापन

    मोटो एक्स4 के स्पेसिफिकेशन

    Moto X4
    Moto X4

    मोटो एक्स4 में 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 2.2 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में फ्लैश लाइट के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में एंड्रॉयड 7.1 नूगट, 3000 एमएएच की बैटरी है। यह फोन टर्बोपावर के साथ आता है जिसके जरिए फोन 15 मिनट चार्ज होकर 6 घंटे का बैकअप देता है। फोन की कीमत 23,999 रुपये हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें