भारत में लॉन्च हुए ये दो शानदार फोन, पीछे लगी है LED लाइट

टीसीएल के ब्रांड अल्काटेल ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन उतारे हैं। इनमें से एक स्मार्टफोन अनोखा है जिसका नाम ए5 एलईडी है। इस फोन के बैक कवर पर एलईडी लाइट्स लगी हैं। वहीं दूसरे फोन का ए7 है। दोनों फोन की बिक्री अमेजॉन से हो रही है। बता दें इनमें ए5 एलईडी को एमडब्ल्यूसी 2017 और अल्काटेल ए7 को आईएफए 2017 में लॉन्च किया गया था। ए5 एलईडी में का एलईडी लाइट फ्लैश वाले बैक कवर को हटाया भी जा सकता है।
अल्काटेल ए5 एलईडी कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले, 1.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4जी वीओएलटीई, माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई बी/जी/एन, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2 और 2800 एमएएच की बैटरी है। फोन की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं इस फोन को 10 से 13 नवंबर तक स्मार्टफोन के साथ बॉक्स में 3100 एमएएच पावर+ एमओडी बैटरी कवर फ्री मिलेगा जिसकी कीमत 3,999 रुपये है।
अल्काटेल ए7 कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 7.0 नूगट, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 1.5 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 16MP का रियर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा, 4000mAH की बैटरी है। इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है और इसके साथ लॉन्च ऑफर के तहत टीसीएल मूवबैंड फिटनेस ट्रैकर मिलेगा जिसकी कीमत 2,499 रुपये है। वहीं दोनों फोन के साथ जियो की ओर से 20 जीबी तक एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।