सिर्फ 899 रुपये में खरीदें यह मेड इन इंडिया सेल्फी फोन

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Nov 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
M tech launched selfie feature phone G24 at Rs 899
M-tech G24

    अगर आप भी किसी ऐसे सस्ते फोन की तलाश में हैं जिसकी कीमत 1 हजार रुपये से कम हो और उसमें सेल्फी कैमरा भी हो तो आपके लिए घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी M-tech ने सस्ता सेल्फी फीचर फोन G24 बाजार में उतार दिया है। इस फोन की कीमत सिर्फ 899 रुपये है। फोन में डिजिटल सेल्फी कैमरा है जो कि इसका खास फीचर है।

    इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट, 1.8 इंच की QQVGA डिस्प्ले, रियर और फ्रंट में 0.3 MP का डिजिटल कैमरा है। वहीं फोन में 1000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा 7 घंटे की टॉकटाइम का है। हालांकि इस फोन की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि इसमें 3जी या 4जी सपोर्ट नहीं करता है, सिर्फ 2जी सपोर्ट करता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः  148 रुपये के रिचार्ज पर 75रु. का कैशबैक, अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग

    वहीं यह फोन 5 भाषाओं को सपोर्ट करता है और इसकी स्टोरेज को 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में MP3/MP4/WAV प्लेयर, वायरलेस FM रेडियो, ब्लूटूथ, ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग, ऑटो कॉल रिकॉर्ड और टॉर्च जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें