बजट टैबलेट: Moto Tab G20 टैब भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 10999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Sep 2021 03:42 PM IST
सार

मोटोरोला के इस टैब की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 2 अक्तूबर से फ्लिपकार्ट से होगी। इसके साथ 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। बता दें कि फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज सेल 2021 की शुरुआत 2 अक्तूबर की आधी रात से ही हो रही है।

विज्ञापन
Moto Tab G20 Tablet launched in India With 8 inch HD Display price and specifications
Moto Tab G20 - फोटो : flipkart

    विस्तार

    मोटोरोला इंडिया ने लंबे समय बाद भारतीय बाजार में अपना एक टैबलेट Moto Tab G20 पेश किया है। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला के टैब Moto Tab G20 का मुकाबला भारत में रियलमी टैब और सैमसंग टैब के साथ होगा। Moto Tab G20 को खासतौर पर ऑनलाइन क्लासेज के लिए पेश किया गया है। Moto Tab G20 में प्योर एंड्रॉयड दिया गया है। ऐसे में आपको ब्लॉटवेयर के फालतू नोटिफिकेशन से परेशानी नहीं होगी।

    Moto Tab G20 की कीमत

    मोटोरोला के इस टैब की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 2 अक्तूबर से फ्लिपकार्ट से होगी। इसके साथ 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। बता दें कि फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज सेल 2021 की शुरुआत 2 अक्तूबर की आधी रात से ही हो रही है।

    विज्ञापन

    Moto Tab G20 के फीचर्स

    फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला के इस टैब में 8 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ TDDI टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। इस टेक्नोलॉजी को लेकर बेहतर टच परफॉर्मेंस का दावा किया गया है। Moto Tab G20 की डिस्प्ले एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आती है और इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Moto Tab G20 में मीडियाटेक हीलियो P22T प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे से 30fps पर फुल एचडी वीडियो, जबकि फ्रंट कैमरे से 30fps पर एचडी वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे।

    Moto Tab G20 के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसमें सिम कार्ड का सपोर्ट नहीं है, ऐसे में आपको वाई-फाई नेटवर्क के जरिए ही इस्तेमाल करना होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, 3.5mm का ऑडियो जैक, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ v5 और एक माइक्रो एसडी कार्ड पोर्ट है। इसमें 5100mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें