कार्रवाई: वैक्सीन के बारे में गलत जानकारी वाले सभी वीडियो हटाएगा YouTube, चैनल पर भी लगेगा बैन
YouTube से पहले फेसबुक और ट्विटर ने भी वैक्सीन और कोरोना के खिलाफ भ्रामक जानकारियों को लेकर कार्रवाई की है, हालांकि अभी भी पूरी तरह से इस पर लगाम नहीं लग पाया है। यूट्यूब ने रूस के चैनल को इसी वजह से डिलीट ही कर दिया है।

विस्तार
कोरोना की शुरुआत से ही इसे लेकर गलत जानकारियां तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर हो रही हैं। कोरोना और वैक्सीन की गलत जानकारियों के खिलाफ फेसबुक, ट्विटर, गूगल और यूट्यूब लगातार कार्रवाई करते रहे हैं। अब यूट्यूब ने कहा है कि वह कोरोना वैक्सीन को लेकर दी गई गलत जानकारियों वाले कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटाएगा। इसके अलावा उन चैनल को भी बैन किया जाएगा जो वैक्सीन के बारे में गलत जानकारी दे रही हैं।
यूट्यूब ने कहा है कि कई कंटेंट ऐसे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन से बांझपन होगी। MMR शॉट को लेकर भी गलत कंटेंट पोस्ट किए जा रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि खसरा, कण्ठमाला और रूबेला की वैक्सीन से ऑटिज्म (बोलना बंद) हो सकता है। ऐसे में कंटेंट को भी हटाया जाएगा और चैनल के खिलाफ कार्रवाई होगी।
YouTube से पहले फेसबुक और ट्विटर ने भी वैक्सीन और कोरोना के खिलाफ भ्रामक जानकारियों को लेकर कार्रवाई की है, हालांकि अभी भी पूरी तरह से इस पर लगाम नहीं लग पाया है। यूट्यूब ने रूस के चैनल को इसी वजह से डिलीट ही कर दिया है।
बता दें कुछ दिन पहले ही YouTube ने आईओएस यूजर्स के लिए पिक्चर इन पिक्चर (पीआईपी) मोड जारी किया है, हालांकि अभी भी नया अपडेट सिर्फ यूट्यूब प्रीमियम यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है। इस अपडेट के बाद आईओएस यूजर्स यूट्यूब के वीडियोज मिनी प्लेयर यानी पीआईपी मोड में देख सकेंगे।