Moto G9 Play लॉन्च से पहले इस साइट पर हुआ स्पॉट, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 19 Jul 2020 10:38 AM IST
सार

मोटो जी9 प्ले गीकबेंच साइट पर हुआ स्पॉटयूजर्स को मिल सकता है 6.2 इंच का डिस्प्लेबजट रेंज में हो सकती है कीमत

विज्ञापन
Moto G9 Play smartphone spotted on geekbench know expected price and specs
Moto G9 Play - फोटो : JazziTech

    विस्तार

    टेक कंपनी मोटोरोला (Motorola) G सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो जी9 प्ले (Moto G9 Play) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अगामी स्मार्टफोन की कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब मोटो जी9 प्ले को गीकबेंच सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसके कुछ फीचर्स सामने आए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    गीकबेंच साइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मोटो जी9 प्ले में 6.2 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वाल-कॉम प्रोसेसर के साथ चार जीबी रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट पर सिंगल कोर में 313 प्वाइंट और मल्टी-कोर में 1,370 प्वाइंट मिले हैं।

    विज्ञापन

    सामने आई लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी मोटो जी9 प्ले स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में रखेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले मोटो जी8 पावर लाइट को 9,499 रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें