ZOOOK ने पेश की अनोखी डिवाइस, सभी तरह के रिमोट की हो जाएगी छुट्टी

आजकल लोगों के घर स्मार्ट हो रहे हैं, फोन स्मार्ट हो रहे हैं, टीवी स्मार्ट हो रहे हैं, स्पीकर स्मार्ट हो रहे हैं तो फिर बेचारा रिमोट क्यों पीछे रहे। फ्रांस की इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड ZOOOK ने एक अनोखी डिवाइस पेश की है। जूक की इस डिवाइस का नाम Clicker है जो कि सभी तरह के रिमोट की छुट्टी करती है।
यह डिवाइस बिना वायर काम करती है और इस एक डिवाइस से आप टीवी, एसी, सेटटॉप बॉक्स, स्पीकर आदि कंट्रोल कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो इस डिवाइस से आप उन सभी चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं जिनमें IR रिमोट का इस्तेमाल होता है। इस डिवाइस का वजन महज 35 ग्राम है।
कंपनी का दावा है कि ZOOOK Clicker 80 हजार से अधिक डिवाइसेज के साथ काम करता है। इसके जरिए आप टीवी को म्यूट कर सकते हैं। उसे ऑन/ऑफ कर सकते हैं। एसी के तापमान को भी इस एक ही डिवाइस से कंट्रोल किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: भारत आ रही है iPhone बनाने वाली एक और कंपनी, iPhone SE का करेगी निर्माण
कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में वाई-फाई और मोबाइल हॉट्सपॉट का सपोर्ट भी दिया गया है। तो कुल मिलाकर देखा जाए तो यह डिवाइस घर में मौजूद सभी तरह के रिमोट की छुट्टी कर देगी और आपके साधारण घर को स्मार्ट घर में बदल देगी।
इस डिवाइस का रेंज आठ मीटर है। यह डिवाइस अमेजन इको डॉट और गूगल स्मार्ट स्पीकर से भी कनेक्ट होकर काम करती है। इस डिवाइस की कीमत 1,299 रुपये है, हालांकि ऑफर के तहत इसे फिलहाल 999 रुपये में खरीदा जा सकता है।