Moto G72 की लॉन्च तारीख आई सामने, कम कीमत में मिलेगा 108MP कैमरा और शानदार फीचर्स
Moto G72 एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 10 बिट pOLED डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 6nm Mediatek Helio G99 प्रोसेसर और 6 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन Moto G72 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 3 अक्टूबर 2022 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी कंपनी ने G सीरीज के तहत एक से बढ़कर एक फोन को मार्केट में उतारा है। Moto G72 को pOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही फोन में Mediatek Helio G99 प्रोसेसर और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलेगा।
हालांकि कंपनी ने अब तक फोन की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है। फोन को 15 से 17 हजार की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। फोन दो कलर Meteorite ग्रे और पोलर ब्लू ऑप्शन में आएगा। फोन की ब्रिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए होगी।
ये भी पढ़ें: Infinix ने एक साथ लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, कम कीमत में 108MP कैमरे के साथ मिलेगा OIS, जानें फीचर्स
Moto G72 एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 10 बिट pOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो HDR 10 सपोर्ट और 1300 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगी। फोन में 6nm Mediatek Helio G99 प्रोसेसर मिलेगा। फोन के साथ 6 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए Dolby Atmos स्पीकर्स मिलेंगे। फोन में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP52 रेटिंग मिलेगी। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
ये भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स को भी कराना होगा KYC, फर्जी आईडी पर सिम लेने की सजा जेल, 50 हजार रुपये का जुर्माना भी