Infinix ने एक साथ लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, कम कीमत में 108MP कैमरे के साथ मिलेगा OIS, जानें फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 28 Sep 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
Infinix Zero 20 Note 12 launched With 108MP OIS camera Price Specifications
Infinix Zero 20 - फोटो : Infinix

    स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने एक साथ अपने दो नए स्मार्ट फोन Infinix Note 12 (2023) और Infinix Zero 20 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस दोनों स्मार्टफोन को ग्लोबली पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 मिलता है। Infinix Zero 20 के साथ 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलता है। वहीं Infinix Note 12 (2023) के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।

    ये भी पढ़ें: Lava Blaze Pro Review: इस सस्ते भारतीय फोन में कितना है दम    

    Infinix Note 12 (2023)
    Infinix Note 12 (2023) - फोटो : सोशल मीडिया

    Infinix Zero 20 और Infinix Note 12 (2023) की कीमत

    Infinix Zero 20 स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन ग्रे और गोल्ड में पेश किया गया है। वहीं Infinix Note 12 (2023) को तीन कलर ब्लू, ग्रे और व्हाइट ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Infinix Zero 20 के 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 249 डॉलर (लगभग 21,000 रुपये) और Infinix Note 12 (2023) के 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 168 डॉलर (लगभग 14,000 रुपये) रखी गई है।

    ये भी पढ़ें: iPhone 14: नहीं चला नए आईफोन का जादू, कंपनी घटा रही प्रोडक्शन

    Infinix Zero 20
    Infinix Zero 20 - फोटो : Infinix

    Infinix Zero 20 की स्पेसिफिकेशन और कैमरा

    Infinix Zero 20 में 6.7 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्स रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 4,500mAh बैटरी मिलती है। बैटरी के साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0 NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट है।

    ये भी पढ़ें: Instagram होगा और मजेदार: इंस्टाग्राम स्टोरी में जोड़ा ये खास फीचर्स, जानें कैसे करता है काम

    Infinix Zero 20 के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फ्रंट कैमरे के साथ OIS और डुअल फ्लैश लाइट का सपोर्ट है।

    ये भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स सावधान: एक गलती पड़ेगी बहुत महंगी, सरकार ने जारी की चेतावनी

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें