लॉन्चिंग से पहले लीक हुई मोटो जी5एस प्लस मोटो एक्स4 और मोटो जेड2 फोर्स की कीमत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Jun 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
Moto G5S Plus, Moto Z2 Force, Moto X4 Price in India Leaked, Before Launching
Moto G5s Plus - फोटो : BGR

    लेनोवो ने हाल ही में भारत में अपना नया फोन मोटो जेड2 प्ले लॉन्च किया है। अब खबर है कि कंपनी अगले एक-दो महीने में 3 और स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है। लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी मोटो जी5एस प्लस, मोटो एक्स4 और मोटो जेड2 फोर्स को भारत में लॉन्च करेगी। इन तीनों स्मार्टफोन की कीमत का भी खुलासा हुआ है।

    एंद्री यातिम ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि इसी साल गर्मियों में लेनोवो अपने इन तीनों स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। बड़ी बात ये है कि इन तीनों फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यातिम के मुताबिक मोटो जी5एस प्लस की कीमत 17,999 रुपये, मोटो एक्स4 की कीमत 20,999 रुपये और मोटो जेड2 फोर्स की कीमत 38,999 रुपये होगी। वैसे इन फोन के लॉन्चिंग की तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

    विज्ञापन

    मोटो जी5एस प्लस की स्पेसिफिकेशन

    अभी तक लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक इन फोन के रियर पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसमें 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और फोन

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एंड्रॉयड 7.0 नूगट पर चलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें