9,999 रुपये में लॉन्च होगा Moto G14! 16 घंटे बैटरी बैकअप के साथ मिलेगी IP52 रेटिंग

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 24 Jul 2023 07:14 PM IST
सार

Moto G14 में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ ओक्टा कोर Unisoc T616 प्रोसेसर मिलेगा। फोन के साथ कंपनी ने 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

विज्ञापन
Moto G14 set to launch in india for August 1 know Colour Options and Features
Moto G14 - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    मोटोरोला ने भारत में अपने किफायती फोन Moto G14 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन को एक अगस्त से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले ही फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ गई है। Moto G14 में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ ओक्टा कोर Unisoc T616 प्रोसेसर मिलेगा। फोन के साथ कंपनी ने 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

    यह स्मार्टफोन Moto G13 के अपग्रेडेशन के तौर पर पेश किया जाएगा, जिसे इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 9,999 रुपये है। नए फोन को भी इसी कीमत पर पेश किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर मोटो जी14 का एक लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। भारत में स्मार्टफोन के लिए 1 अगस्त की लॉन्च तारीख तय की गई है। फोन को उसी दिन दोपहर 12 बजे से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। फोन ब्लू और ग्रे कलर विकल्पों में उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन

    मोटोरोला द्वारा बताए गए स्पेसिफिकेशन के अनुसार, अपकमिंग मोटो जी14 में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा। फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T616 प्रोसेसर से लैस होने वाला है। फोन को 4GB रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। फोन को एंड्रॉयड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलने की पुष्टि की गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें