Realme ने लॉन्च किया कम कीमत वाला स्मार्टफोन, फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगा मिनी कैप्सूल फीचर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 24 Jul 2023 04:40 PM IST
सार

Realme C51 में ऑक्टा कोर Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। Realme C51 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।

विज्ञापन
Realme C51 Launched With 6.7 Inch Display and Mini Capsule may launch in india soon
Realme C51 - फोटो : Realme

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने नए किफायती फोन Realme C51 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को मिनी कैप्सूल फीचर से लैस किया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है। चलिए जानते हैं Realme C51 की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    फोन को फिलहाल ताइवान मार्केट में पेश किया गया है। फोन दो कलर ऑप्शन- कार्बन ब्लैक और मिंट ग्रीन में आता है। फोन के एकमात्र 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत TWD 3,990 (लगभग 10,400 रुपये) निर्धारित की गई है। कंपनी ने अब तक इस फोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, टिप्सटर पारस गुगलानी (ट्विटर @passionategeekz) का दावा है कि स्मार्टफोन जल्द ही इसी स्पेसिफिकेशन के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन

    रियलमी के नए फोन को 6.7 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले से लैस किया गया है, जो (720X1600) पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में ऑक्टा कोर Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन के साथ रैम को वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें