Moto G14: 9,999 रुपये में 128GB स्टोरेज वाला फोन, दमदार कैमरा और IP रेटिंग भी मिलेगी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 01 Aug 2023 04:06 PM IST
सार

Moto G14 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5000 एमएएच बैटरी का सपोर्ट मिलता है। फोन में टर्बोपावर चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

विज्ञापन
Moto G14 launched in india at rs 9999 with 50Mp camera know specifications
Moto G14 - फोटो : Motorola

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपने किफायती फोन Moto G14 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6.5 इंच फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले और डॉल्बी एटमॉस-ट्यून स्टीरियो स्पीकर सेटअप से लैस किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5000 एमएएच बैटरी का सपोर्ट मिलता है। फोन में टर्बोपावर चार्जिंग का भी सपोर्ट है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    मोटोरोला के नए फोन को स्टील ग्रे और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। भारत में फोन सिंगल स्टोरेज में आता है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। फोन को 8 अगस्त से फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि आने वाले हफ्तों में फोन को वेगन लेदर फिनिश के साथ नए बटर क्रीम और पेल लिलैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    मोटो के नए फोन को डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.5 इंच का फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (1,080 x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 405 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी का सपोर्ट मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T616 प्रोसेसर और आर्म माली-G57 MP1 जीपीयू का सपोर्ट है। फोन में 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें