120Hz रिफ्रेश रेट के साथ Moto G Power 5G (2023) हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
Moto G Power 5G (2023) में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.3, GPS/A-GPS, ग्लोनास, Galileo, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया हया है। इसके साथ 5000mAh की बैटरी है जो कि 10W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विस्तार
मोटोरोला ने अपने 5जी फोन Moto G Power 5G (2023) को लॉन्च कर दिया है। Moto G Power 5G (2023) की लॉन्चिंग फिलहाल अमेरिका में हुई है। नया फोन Moto G Power (2022) का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे नवंबर 2021 में लॉन्च किया गया था। Moto G Power 5G (2023) में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।
Moto G Power 5G (2023) के 6 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 299.99 डॉलर यानी करीब 24,500 रुपये है। फोन की बिक्री अमेरिका में कंपनी की साइट से 13 अप्रैल से होगी। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Moto G Power 5G (2023) में एंड्रॉयड 13 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट 20:9 है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 930 प्रोसेसर है। इसमें 6 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
- ब्रिटेन ने फिर लगाया टिकटॉक पर जुर्माना, बच्चों के डाटा के दुरुपयोग का आरोप
- अब फोन चोरी करने वाला ही पछताएगा, सरकार ने इंतजाम कर दिया
- Microsoft का बयान: AI के लिए भारत टॉप-3 मार्केट में से एक, भारत से ही मिली ChatGPT को खास पहचान
- Twitter Verified: 'ट्विटर वेरिफाइड' ने कुछ घंटों में सत्यापित खातों को किया अनफॉलो, सोशल मीडिया पर मची खलबली