Moto E7 Plus भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 9,499 रुपये, मिलेगा 48MP का रियर कैमरा

मोटोरोला ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Moto E7 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने कुछ दिन पहले ही Moto E7 Plus को ब्राजील में लॉन्च किया है। Moto E7 Plus की बिक्री भारत में फ्लिपकार्ट से होगी। मोटो ई7 प्लस की बिक्री भारत में 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी और यह फोन नेमली मिस्टी ब्लू और ट्वीलाइट ऑरेंज कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन की कीमत 9,499 रुपये है।
Moto E7 Plus की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में हाईब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 10 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन में क्वॉलकॉम का 1.8GHz स्पीड वाला स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
Moto E7 Plus का कैमरा

कैमरे की बात करें तो मोटोरोला के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है।
इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, ब्लूटूथ v5, वाई-फाई, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन का वजन 200 ग्राम है।
- 29 सितंबर को भारत में लॉन्च हो सकता है Mi Smart Speaker, मिलेगा गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा का सपोर्ट
- Apple Store Online India News: 'नमस्ते' के साथ भारत में लॉन्च हुआ एपल का पहला ऑनलाइन स्टोर, जानें ऑफर्स
- 18 दिन की बैटरी लाइफ और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर के साथ Vivo Watch हुई लॉन्च
- Poco X3 और Redmi 9 Pro में कौन है आपके बजट में सबसे बेहतर स्मार्टफोन?