Poco X3 और Redmi 9 Pro में कौन है आपके बजट में सबसे बेहतर स्मार्टफोन?

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Tue, 22 Sep 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Poco X3 vs Redmi 9 Pro which one is best and cheapest smartphone in your budget
Poco X3 vs Redmi 9 Pro - फोटो : Amar Ujala

    Poco X3 भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स और दो कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में इसका कड़ा मुकाबला Redmi 9 Pro से है। आज हम आपको दोनों ही स्मार्टफोन्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सा स्मार्टफोन सबसे बेहतर रहेगा। तो डालते हैं एक नजर इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स पर,

    Poco X3
    Poco X3 - फोटो : POCO

    Poco X3 में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिसका टच सैम्पलिंग रेट 240Hz है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में पावर के लिए ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB की रैम दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें डुअल सिम (नैनो) दिया गया है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं।

    Redmi 9 Pro में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए LCD पैनल दिया गया है। इसके टॉप पर भी आपको वाटरड्रॉप नॉच मिलता है। इसके अलावा इसमें भी पतले बैजल्स दिए गए हैं। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 कोटिंग दी गई है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें में पावर के लिए मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है। Redmi 9 Pro भारतीय बाजार में 4GB/64GB और 6GB रैम/128GB स्टोरेज जैसे दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

    Redmi 9 Pro
    Redmi 9 Pro - फोटो : Redmi

    कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए Poco X3 के रियर में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में f/1.73 अपर्चर का 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसके रियर में f/1.73 अपर्चर का 13 मेगापिक्सल का 119 डिग्री वाइड एंगल सेंसर, f/2.4 अपर्चर का 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और f/2.4 अपर्चर का 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.2 अपर्चर का 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Redmi 9 Pro में फोटोग्राफी के लिए रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ इसके रियर में ही 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 5 मेगापिक्स का मैक्रो लेंस भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें