29 सितंबर को भारत में लॉन्च हो सकता है Mi Smart Speaker, मिलेगा गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा का सपोर्ट

Xiaomi का नया स्मार्ट स्पीकर जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। 29 सितंबर को शाओमी भारत में‘Smarter Living' नाम से एक इवेंट का आयोजन कर रही है जिसमें एक स्मार्ट स्पीकर को लॉन्च किया जाएगा। इवेंट की जानकारी शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके दी है। शाओमी के इस इवेंट का आयोजन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगा।
अभी तक सामने आई रिपोर्ट से पता चल रहा है कि शाओमी के इस स्मार्ट स्पीकर में अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि गूगल और अमेजन के स्मार्ट स्पीकर की टक्कर में शाओमी का यह स्पीकर लॉन्च होने जा रहा है। स्मार्ट स्पीकर के अलावा शाओमी एक स्मार्टवॉच भी पेश कर सकती है।
बता दें कि शाओमी ने हाल ही में अपना नया स्मार्ट एलईडी बल्ब Mi Smart LED Bulb (B22) लॉन्च किया है। Mi Smart LED Bulb का निर्माण पॉलीकार्बोनेट और प्लास्टिक क्लैड एल्यूमीनियम की बनी है। एमआई के इस स्मार्ट बल्ब में 16 मिलियन कलर्स हैं जिन्हें एक मोबाइल एप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
Mi Smart LED Bulb में गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा जैसे वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। शाओमी के इस बल्ब की कीमत 799 रुपये है और इसे एमआई के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। एमआई के इस बल्ब की क्षमता 9W की है और इसकी ब्राइटनेस 950 ल्यूमेंस है। शाओमी के बल्ब की लाइफ को लेकर 25,000 घंटे का दावा है।
- Apple Store Online India News: 'नमस्ते' के साथ भारत में लॉन्च हुआ एपल का पहला ऑनलाइन स्टोर, जानें ऑफर्स
- Poco X3 और Redmi 9 Pro में कौन है आपके बजट में सबसे बेहतर स्मार्टफोन?
- दो वेरिएंट्स के साथ आएगा Realme 7i, अगले महीने हो सकता है भारत में लॉन्च
- महामारी में सरकारी एजेंसियों ने हैकर्स को दिया 'गच्चा', इस तरकीब से बड़े साइबर हमलों को किया नाकाम