Moto E13 Review: क्या यह आठ हजार रुपये में बड़ी बैटरी के साथ एक बेस्ट स्मार्टफोन है?
मोटोरोला के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 10वॉट की स्टैंडर्ड चार्जिंग के साथ आती है। Moto E13 में डुअल रियर कैमरा है। Moto E13 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या यह 8,000 रुपये की कीमत में एक बेस्ट फोन है?

विस्तार
Motorola का नया फोन Moto E13 एक एंट्री लेवल स्टाइलिश स्मार्टफोन है। Moto E13 में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा Moto E13 में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला स्पीकर है। Moto E13 दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 2 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। मोटोरोला के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 10वॉट की स्टैंडर्ड चार्जिंग के साथ आती है। Moto E13 में डुअल रियर कैमरा है। Moto E13 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या यह 8,000 रुपये की कीमत में एक बेस्ट फोन है?
Moto E13 Review: डिजाइन

Moto E13 के साथ फ्लैट फ्रेम वाली डिजाइन मिलती है। इस तरह की डिजाइन आपको रियलमी के एंट्री लेवल फोन में भी मिल जाएगी। रियर पैनल के किनारे थोड़े कर्व्ड हैं। रिव्यू के लिए हमारे पास कॉस्मिक ब्लैक कलर था, हालांकि Moto E13 ऑरोरा ग्रीन और क्रीमी व्हाइट कलर में भी उपलब्ध है। यह फोन करीब 180 ग्राम है और 8.47mm पतला है। इसमें ऊपर की ओर 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी है। नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट के अलावा स्पीकर ग्रिल है।

बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट्स तेजी से आते हैं, हालांकि बॉक्स के साथ आपको बैक कवर, एडाप्टर और केबल भी मिलता है। Moto E13 को IP52 की रेटिंग मिली है तो पानी के छींटे का इस पर असर नहीं होगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है, हालांकि इसी रेंज में Redmi A1+ फोन है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कुल मिलाकर कहें तो 8 हजार रुपये से भी कम कीमत में Moto E13 के साथ मोटोरोला ने प्रीमियम और स्टैंडर्ड लुक देने की अच्छी कोशिस की है।
Moto E13 Review: डिस्प्ले

Moto E13 में 6.5 इंच की IPS LCD एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है जो कि अपनी कीमत को जस्टिफाई करता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस कीमत के लिहाज से ठीक है। दिन की रौशनी में भी ऑटोब्राइटनेस अच्छे से काम करती है। फोन को WideVine L3 का सर्टिफिकेशन मिला है यानी आप Netflix और अमेजन प्राइम के एचडी वीडियो नहीं देख सकते, हालांकि एसडी वीडियो आप आराम से देख सकते हैं। वीडियो देखने और हल्के गेमिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया देखने में आपको कोई परेशानी नहीं होने वाली है।