आज भारत में लॉन्च होगा सस्ता फोन मोटो सी प्लस, ऐसे देखें लाइव

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Jun 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
MOTO C Plus set to launch in India today, Know how to watch live streaminng
Moto C Plus

    लेनोवो का नया और सस्ता स्मार्टफोन मोटो सी प्लस आज भारत में लॉन्च होगा। इस फोन की लॉन्चिंग मोटो इंडिया के यूट्यूब चैनल पर दोपहर 12 बजे से लाइव देखा जा सकेगा। बता दें कि मोटो सी सीरीज का यह दूसरा फोन है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से एक्सक्लूसिव तौर पर होगी।

    मोटो सी प्लस की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Moto C Plus
    Moto C Plus

    इस फोन की दो खासियतें हैं जिनसे फोन बाजार में कई स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है। पहली खासियत ये है कि फोन की संभावित कीमत 5,999 रुपये हो सकती है और दूसरी ये कि फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी।

    विज्ञापन

    इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 64 बिट का मीडियाटेक प्रोसेसर, 1GB या 2GB रैम, 16 जीबी की स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा एलईडी फ्लैश लाइट के साथ होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मोटो सी प्लस एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर चलेगा। फोन में 4G/LTE सपोर्ट दिया गया है। मोटो सी प्लस मेटालिक चेरी, फाइन गोल्ड और स्टेरी ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें