अलर्ट: Asus के 10 लाख कंप्यूटर्स हुए हैक, अपडेट के जरिए आए वायरस

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 26 Mar 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
More than 10 lakhs ASUS comupters hacked with Software Update Server
hackers - फोटो : Hacker Combat

    यदि आप भी आसुस के लैपटॉप या डेस्कटॉप इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि आसुस के 10 लाख से अधिक कंप्यूटर्स के हैक होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। दहैकर्सन्यूज नाम की एक वेबसाइट ने अपनी एक रिपोर्ट में इसका दावा किया है।

    रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पिछले साल जून-नवंबर के बीच हैकर्स की एक टीम ने आसुस के सॉफ्टवेयर अपडेट सर्वर को लाइव हैक कर लिया था और अपडेट के साथ वायरस कंप्यूटर्स में इंस्टॉल्ड किए गए।

    विज्ञापन

    इस हैकिंग से दुनियाभर के 10 लाख से अधिक कंप्यूटर्स प्रभावित हुए हैं। दहैकर्सन्यूज ने अपनी रिपोर्ट में रशियन सिक्योरिटी फर्म Kaspersky Lab की रिपोर्ट का हवाला दिया है। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि आसुस के इस हैकिंग के बारे में 31 जनवरी 2019 को जानकारी मिल गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अलर्ट: Asus के 10 लाख कंप्यूटर्स हुए हैक, अपडेट के जरिए आए वायरस

    वहीं सिक्योरिटी रिसर्चर्स का कहना है कि हैकर्स की गतिविधियों से पता चलता है कि दुनियाभर के सभी आसुस कंप्यूटर्स में वायरस इंस्टॉल करना उनका मकसद नहीं था। हैकर्स ने कुछ खास कंप्यूटर्स को ही निशाना बनाया है।

    इनमें से करीब 600 सिस्टम की पहचान भी आईपी एड्रेस के जरिए हो गई है। गौर करने वाली बात यह है कि मैलवेयर को कंप्यूटर्स में आसुस के डिजिटल सर्टिफिकेट के साथ इंस्टॉल किया गया है, ताकि जल्दी से इसकी पहचान ना हो सके और इसी वजह से करीब 6 महीने तक इसकी पहचान नहीं हो सकी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें