कार के एयरबैग को कहिए बाय-बाय, फोन के लिए भी आ गया एयरबैग

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 29 Jun 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Mobile Airbag cover Invented by Student Deploys When You Drop Your Smartphone
Mobile Airbag

    अभी तक कार के लिए ही एयरबैग का नाम सुना होगा लेकिन अब आपके स्मार्टफोन के लिए भी एयरबैग बाजार में आ गया है। यह खबर कुछ लोगों के लिए उतनी शानदार नहीं है लेकिन महंगे फोन वालों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है।

    वैसे तो बाजार में कई सारे स्मार्टफोन कवर हैं जो फोन को गिरने पर टूटने नहीं देते लेकिन अब जर्मनी के कुछ छात्रों ने एक ऐसा मोबाइल कवर तैयार किया है जिसमें एयरबैग भी है।

    विज्ञापन

    इस खास कवर को छात्रों ने मोबाइल एयरबैग का नाम दिया है। इस कवर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि स्मार्टफोन के हाथ से छूटकर गिरते ही कवर में से फोन के चारों किनारों से चार स्प्रिंग्स निकलकर बाहर आ जाएंगे और फोन टूटने से बच जाएगा। फर्श पर गिरने के बाद फोन कूदने लगेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जर्मनी के एलन विश्वविद्यालय के फिलिप फ्रेंजल नाम के एक 25 वर्षीय छात्र ने इस तैयार किया है। इसका आइडिया फिलिप के फोन के टूटने जाने के बाद आया। इस कवर में एक सेंसर होगा जो फोन के हवा में गिरने पर डिटेक्ट कर लेगा और स्प्रिंग को बाहर निकाल देगा। हालांकि यह कवर अभी खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें