सब्सक्रिप्शन आधारित म्यूजिक सेवा शुरू कर सकती है एप्पल, अमेजॉन प्राइम से होगी टक्कर

पिछले कुछ दिनों से मोबाइल बाजार एक नई ऊंचाई पर है और इसका फायदा वीडियो स्ट्रिमिंग सेवा देने वाली कंपनियों को भी हो रहा है, क्योंकि पिछले 2 सालों में मोबाइल पर वीडियो देखने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।
अब खबर है कि टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एप्पल भी अब सब्सक्रिप्शन आधारित वीडियो सेवा शुरू करने वाली है, हालांकि इसके लिए अलग से कोई ऐप लॉन्च नहीं होगा, बल्कि यह सेवा एप्पल म्यूजिक पर ही शुरू होगी।
द इनफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन की तर्ज पर ही ऐप्पल का म्यूजिक व वीडियो सब्सक्रिप्शन शुरू होगा। इसमें ग्राहकों को वीडियोो, टीवी शो, लाइव टीवी और न्यूज से जुड़े वीडियो मिलेंगे।
हालांकि इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है कि एप्पल अपनी सब्सक्रिप्शन आधारित सेवा को कब शुरू करेगी। इस मामले पर कंपनी की ओर से भी अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन अगर वाकई ऐसा होता है तो एप्पल का सीधा मुकाबला अमेजॉन प्राइम, नेटफ्लिक्स, स्पॉटिफाई और यूट्यूब से होगी।