फ्लिपकार्ट पर मिलेगा सैमसंग गैलेक्सी ऑन6, ये होगी खासियत 

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 29 Jun 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy On6 Smartphone To Launch In India With flipkart exclusive
samsung on

    सैमसंग इंडिया के नए स्मार्टफोन का नाम भी अब सामने आ गया है। इससे पहले खबर आई थी कि सैमसंग जल्द ही भारत में इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ अपना एक नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ऑन लॉन्च करने वाली है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग के इस फोन का नाम सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 होगा और इसकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से बिकेगा, हालांकि फोन की लॉन्चिंग जुलाई की तारीख अभी सामने नहीं आई है।

    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग के नए गैलेक्सी ऑन स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में इनहाउस एक्सिनोज प्रोसेसर मिलेगा जो कि सैमसंग के अधिकतर स्मार्टफोन में मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने जनवरी में गैलेक्सी ऑन7 प्राइम पेश किया जिसमें कंपनी ने मेक फॉर इंडिया फीचर नाम से सैमसंग मॉल दिया था। सैमसंग मॉल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का सपोर्ट है जिससे वह शॉपिंग में यूजर्स की काफी मदद करता है।

    गौरतलब है कि पिछले महीने में ही सैमसंग ने भारत में चार नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए6 प्लस, गैलेक्सी ए6, गैलेक्सी जे8 और गैलेक्सी जे6 शामिल हैं। इन फोन में कंपनी ने इनहाउस इनफिनिटी डिस्प्ले दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें