घरेलू कंपनी MIVI ने लॉन्च किया इंस्टाग्राम गेम, DuoPods M80 जीतने का मिलेगा मौका

घरेलू मोबाइल एसेसरीज कंपनी ने MIVI ने अपने DuoPods M80 ईयरबड्स के प्रमोशन के लिए इंस्टाग्राम गेम पेश किया है। Mivi इंस्टाग्राम गेम के तहत प्लेयर को Mivi के इंस्टाग्राम स्टोरीज को ओपन करना होगा। Mivi इंस्टाग्राम स्टोरीज के दौरान प्लेयर को स्टोरीज में दिखने वाले इंस्टाग्राम हैंडल को टैप करना होगा जिसके बाद प्लेयर उस हैंडल पर चला जाता है।
इसके बाद फिर उस हैंडल की स्टोरीज में से किसी अन्य हैंडल को टैप करना होता है। इस गेम के दौरान जैसे-जैसे कोई प्लेयर आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे उसे DuoPods M80 के फीचर्स के बारे में जानकारी दी जाती है। उदाहरण के तौर पर समझें तो आपको DuoPods M80 ईयरबड्स के स्मार्ट टच कंट्रोल, सिक्योर फिट, वॉयस असिस्टेंस जैसे फीचर्स के बारे में बताया जाता है। इस गेम में प्लेयर को DuoPods M80 जीतने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें: MIVI M80 DuoPods Review: 3,000 की रेंज में एक बढ़िया ईयरपॉड
MIVI M80 DuoPods की कीमत और स्पेसिफिकेशन
अपने इस ईयरपॉड्स को लेकर कंपनी ने एचडी ऑडियो का दावा किया है। इस ईयरपॉड्स को सभी तरह के म्यूजिक लवर्स के लिए पेश किया गया है। इसमें एक्स्ट्रा बास दिया गया है। गेमर्स के लिए इसमें लो लैटेसी मोड भी दिया गया है। इसमें ऑटोमेटिक ऑफ का भी फीचर है यानी इस्तेमाल करने पर दो मिनट के बाद यह ऑफ हो जाएगा।
बड्स में कॉलिंग, म्यूजिक प्ले/पॉज के लिए टच का भी सपोर्ट है। चार्जिंग के लिए इसमें इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है। बड्स का वजन 4.5 ग्राम है। MIVI M80 DuoPods में क्वॉलकॉम का चिपसेट दिया गया है। बड्स में 50एमएएच की बैटरी है और छह घंटे तक के प्लेबैक का दावा किया गया है। इसमें असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है।