घरेलू कंपनी Mivi ने लॉन्च किया नया वायरलेस नेकबैंड, कीमत 999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Apr 2021 04:00 PM IST
सार

Mivi Collar Classic को लेकर कंपनी का दावा है कि अपनी प्राइस रेंज में यह सबसे अधिक बैटरी बैकअप वाला नेकबैंड है।

विज्ञापन
Mivi Collar Classic launched in India at Rs 999 it is a Made In India Wireless Earphones
Mivi Collar Classic - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Mivi इंडिया ने अपनी ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Mivi Collar Classic नेकबैंड भारत में लॉन्च कर दिया है। Mivi Collar Classic की कीमत 999 रुपये रखी गई है। इसकी बैटरी को लेकर 24 घंटे के प्लेबैक का दावा है। Mivi Collar Classic को लेकर कंपनी का दावा है कि अपनी प्राइस रेंज में यह सबसे अधिक बैटरी बैकअप वाला नेकबैंड है।

    Collar Classic में बेहतर कॉलिंग के लिए MEMS माइक दिया गया है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 है। इसमें म्यूजिक आदि कंट्रोल करने के लिए तीन बटन दिए गए हैं जिनमें प्ले, पॉज, एसेप्ट, रिजेक्ट आदि शामिल हैं। इसमें कॉलिंग के लिए इन-बिल्ट माइक दिया गया है। इसके अलावा इसमें वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें:  Mivi Collar 2 Review: कितना दम है 1,199 रुपये वाले इस Made In India वायरलेस नेकबैंड में?

    कंपनी का दावा है कि इसमें हाई-क्वॉलिटी मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। नेकबैंड के साथ तीन अलग-अलग साइज के ईयरबड्स दिए गए हैं। बड्स में मैग्नेट भी दिया गया है। दावा है कि इसमें पावरफुल बास मिलेगा। Mivi Collar Classic की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है और 999 रुपये की कीमत लॉन्चिंग ऑफर के तहत है जो कि लिमिटेड पीरियड के लिए है यानी कुछ दिनों बाद कीमत में इजाफा हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें