किफायती लैपटॉप पर काम कर रही है माइक्रोसॉफ्ट, विंडोज 11 के साथ होगा लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Oct 2021 11:30 AM IST
सार

Microsoft का नया और किफायती लैपटॉप सरफेस ब्रांड के तहत ही लॉन्च होगा। वैसे तो सरफेस सीरीज प्रीमियम है लेकिन नए लैपटॉप को Surface Go 3 और Surface Laptop Go की तरह बजट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Microsoft is working on a low cost laptop with a new Windows 11 lite version
microsoft laptop - फोटो : microsoft

    विस्तार

    यदि आपको भी इस बात से शिकायत से है माइक्रोसॉफ्ट के लैपटॉप महंगे होने की वजह से आप खरीद नहीं पाते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। माइक्रोसॉफ्ट एक किफायती लैपटॉप की लॉन्चिंग की तैयार कर रहा है। कहा जा रहा है कि इस लैपटॉप को छात्रों को ध्यान में रखते हुए पेश किया जाएगा और इसका सीधा मुकाबला Chromebooks से होगा।

    विंडोज सेंटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट के इस अपकमिंग लैपटॉप का कोड नेम Tenjin है। कहा जा रहा है कि Microsoft का नया और किफायती लैपटॉप सरफेस ब्रांड के तहत ही लॉन्च होगा। वैसे तो सरफेस सीरीज प्रीमियम है लेकिन नए लैपटॉप को Surface Go 3 और Surface Laptop Go की तरह बजट में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    Tenjin लैपटॉप को इंटेल Celeron N4120 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 11.6 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाईप-ए, USB टाईप-सी पोर्ट, हेडफोन जैक और बैरल टाइप चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट का यह लैपटॉप विंडोज 11 के साथ लॉन्च किया जाएगा, हालांकि यह लाइट वर्जन होगा जिसे Windows 11 SE के नाम से जाना जाएगा। विंडोज 11 का यह वर्जन एंट्री लेवल डिवाइस के लिए है।

    माइक्रोसॉफ्ट के इस लैपटॉप की कीमत 200 डॉलर से कम ही होगी। गूगल क्रोमबुक भी इसी रेंज में आता है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट Surface Go 3 की कीमत 399 डॉलर है। ऐसे में नया लैपटॉप इससे कम कीमत में ही बाजार में आएगा, हालांकि लॉन्चिंग तारीख या लैपटॉप को लेकर माइक्रोसॉफ्ट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें