माइक्रोमैक्स ने भारत में लांच किए दो स्मार्ट टीवी, आवाज से किए जा सकेंगे कंट्रोल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 03 Nov 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
Micromax Launched Google-Certified Android TVs in India, Price and specifications
micromax smart tv

    माइक्रोमैक्स ने भारत में अपना पहला गूगल सर्टिफाइड एंड्रॉयड टीवी लांच कर दिया है, हालांकि कंपनी ने टीवी का नाम नहीं बताया है। माइक्रोमैक्स के इस एंड्रॉयड टीवी को 49 और 55 इंच के दो वेरियंट में लांच किया गया है। इन दोनों टीवी में 4K अल्ट्राएचडी HDR10 सपोर्ट है। इनमें से 49 इंच वाले टीवी की कीमत 51,990 रुपये और 55 इंच वाले टीवी की कीमत 61,990 रुपये है। इन दोनों टीवी में गूगल प्ले-स्टोर मिलेगा जहां से आप मनचाहे ऐप डाउनलोड कर पाएंगे।

    इन दोनों टीवी में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और डॉल्बी ऑडियो है। टीवी में 2.5GB रैम और 16GB की स्टोरेज है। इन टीवी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें गूगल क्रोम कास्ट का सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में आसानी से टीवी को फोन से कनेक्ट कर सकते हैं, वह भी बिना वाई-फाई और ब्लूटूथ की मदद से।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग है तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं, जान लीजिए कारण

    माइक्रोमैक्स के इन दोनों टीवी को आवाज से कंट्रोल किया जा सकता है। दोनों टीवी में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में 12 वॉट के दो स्पीकर्स हैं। साथ ही टीवी को बिजली बचाने के लिए इको एनर्जी सर्टिफिकेशन भी मिला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन दोनों टीवी की बिक्री इसी महीने से ऑफलाइन स्टोर से शुरू होगी, हालांकि कंपनी ने एक निश्चित तारीख नहीं बताई है। माइक्रोमैक्स का कड़ा मुकाबला टीवी के बाजार में शाओमी, थॉमसन, सैमसंग और एलजी जैसी कंपनियों से होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें