अब पान वाले से नहीं पूछना पड़ेगा एड्रेस, गूगल मैप से करें सवाल-जवाब

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Aug 2017 04:06 PM IST
Google Launched Question and Answer Feature for Google Maps and Mobile Search
Google Maps

    आपको पता किसी पान दुकान वाले या किसी से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले जो सवाल आप किसी इंसान से करते थे, वही सवाल अब आप गूगल मैप्स से कर सकते हैं। दरअसल गूगल मैप्स के मोबाइल सर्च क्वेश्चन एंड आंसर फीचर आया है।

    ये भी पढ़ेंः सैमसंग गैलेक्सी A5 औरA7 की कीमतों में 4,000 रुपये तक की कटौती

    इस फीचर की मदद से अगर आप किसी जगह की लोकेशन के बारे में जानकारी चाहते हैं तो मैप्स से सवाल पूछकर आप सही एड्रेस जान सकते हैं। इसके अलावा आप गूगल मैप्स के सवाल का जवाब भी दे सकते हैं। साथ ही जवाब मनमाफिक मिलने पर उसे लाइक करने का ऑप्शन भी मिलेगा।

    ऐसे करें क्वेश्चन एंड आंसर फीचर का इस्तेमाल

    इस फीचर को यूज करने के लिए आपको गूगल मैप्स ऐप में लोकेशन सर्च करना होगा और उसके बाद लोकल बिजनेस लिस्टिंग को ओपन करना होगा। अब आपक 'Question & answers' सेक्शन में जाना होगा, जहां से आप सवाल-जवाब कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें