माइक्रोमैक्स एंड्रॉयड गो के साथ ला रहा Bharat Go, कीमत होगी 2 हजार रुपये से कम

Micromax ने नए स्मार्टफोन भारत गो (Bharat Go) लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। यह फोन गूगल के एंड्रॉयड ओरियो को गो एडिशन के साथ लॉन्च होगा। ऐसे में भारत गो, एंड्रॉयड गो के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। फोन जनवरी के अंत तक बाजार में आ जाएगा और इस फोन की कीमत 2 हजार रुपये से कम होगी।
आपको बताते चले की एंड्रॉयड गो, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का ही ऑप्टिमाइज्ड (हल्का) वर्जन है। गूगल ने एंड्रॉयड गो की घोषणा पिछले साल हुए अपने I/O डेवलरपर कॉन्फ्रेंस में की थी। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को बजट स्मार्टफोन के लिए लाया गया है।
एंड्रॉयड गो ऑपरेटिंग सिस्टम के फायदे

Android Go के खासियत की बात करें तो इस ऑपरेटिंग सिस्टम को एंट्री लेवल स्मार्टफोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। ओरियो का यह लाइट वर्जन 512 एमबी से 1 जीबी रैम तक के भी स्मार्टफोन में आसानी से काम करेगा और स्टोरेज की समस्या नहीं होगी। इस ओएस में एक प्री-इंस्टॉल्ड ऐप का सेट भी मिलेगा जिसमें गूगल के कई सारे ऐप होंगे। इस ऐप के सेट का नाम Google Go होगा। गूगल गो ऐप भारत में इंडोनेशिया में प्ले-स्टोर पर उपलब्ध हो गया है।
इस ऑपरेटिंग सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा ये होगा आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ लंबी हो जाएगी। चाहे फोन में कम एमएएच वाली बैटरी ही क्यों ना हो। इसके अलावा इस वर्जन के हिसाब से मोबाइल ऐप को भी ऑप्टिमाइज किया जाएगा। इसके बाद ऐप की साइज कम हो जाएगी। ऐप की अधिकतम साइज 10 एमबी तक हो सकती है। एंड्रॉयड गो वही सभी फीचर्स मिलेंगे जो एंड्रॉयड ओ में हैं। साथ ही मोबाइल इंटरनेट डाटा की भारी बचत भी होगी।