Micromax की In सीरीज तीन नवंबर को होगी लॉन्च, 'चीनी कम करें' का दिया स्लोगन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Oct 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Micromax in Series Smartphones set to Launch on November 3
Micromax in Mobile - फोटो : Micromax

    Micromax ने हाल ही में कहा था कि वह नए ब्रांड ‘In' के तहत भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वापसी करने जा रहा है। Micromax के सीईओ और को-फाउंडर राहुल शर्मा ने हाल ही में एक वीडियो जारी करते हुए मोबाइल बाजार में वापसी की बात कही थी। राहुल शर्मा ने कहा था कि वे इस बात को स्वीकार करते हैं कि उनसे कुछ गलतियां हुई हैं, लेकिन ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ये सब उनके लिए नया था।

    माइक्रोमैक्स के ‘In' सीरीज के स्मार्टफोन की लॉन्चिंग चीनी कम टैगलाइन के साथ तीन नवंबर को होने जा रही है। माइक्रोमैक्स के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें आओ करें चीनी कम (Aao Karein Cheeni Kum) मैसेज है, हालांकि अपकमिंग फोन के फीचर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    कुछ दिन पहले ही राहुल शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘In' सीरीज के फोन के फोन कीमत 7,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच होगी। ‘In' सीरीज के सभी फोन मेड इन इंडिया होंगे। इसके अलावा इस सीरीज के फोन में प्री-इंस्टॉल एप और एडवेयर नहीं मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक ‘In' सीरीज के तहत दो फोन में लॉन्च होंगे जिनमें मीडियाटेक हीलियो G35 और मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर मिलेगा। हीलियो G35 प्रोसेसर वाले फोन में 6.5 इंत की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें