Jio Phone के लिए लॉन्च हुआ JioCricket एप, मिलेगी पल-पल की अपडेट

रिलायंस जियो ने अपने जियो (Jio Phone) यूजर्स के लिए खासतौर पर एक क्रिकेट एप लॉन्च किया है। Jio Phone के लिए लॉन्च किए गए इस एप को JioCricket नाम दिया गया है। जियोक्रिकेट एप पर जियो फोन यूजर्स को लाइव स्कोर, मैच अपडेट्स और क्रिकेट से संबंधित खबरों के अलावा वीडियोज देखने को मिलेंगे।
जियो एप हिंदी समेत नौ भाषाओं को सपोर्ट करता है। जियो फोन यूजर्स JioCricket एप के जरिए Jio Cricket Play Along गेम भी खेल सकेंगे। JioCricket एप को जियो फोन में जियो एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
JioCricket एप पर यूजर्स को क्रिकेट का लाइव अपडेट और सभी तरह के मैच से जुड़ी पल-पल की खबरें मिलेंगी। जियोक्रिकेट एप में जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग गेम सेक्शन में आप किसी मैचो को लेकर अनुमान भी लगा सकते हैं और सही होने पर आपको 50,000 रुपये तक के रिलायंस वाउचर्स मिल सकते हैं।
बता दें कि जियो ने हाल ही में अपना खुद का वेब ब्राउजर लॉन्च किया है। इस नए वेब ब्राउजर को कंपनी ने JioPages के नाम से मार्केट में उतारा है। कंपनी का दावा है कि उसका नया वेब ब्राउजर तेज होने के साथ साथ पूरी तरह सुरक्षित है।
डाटा सिक्योरिटी को लेकर छिड़ी अंतरराष्ट्रीय बहस और चीनी कंपनी के यूसी वेब ब्राउजर पर प्रतिबंध के बीच रिलायंस जियो ने मौका देखते हुएJioPages को मार्केट में उतारा है। JioPages की प्राइवेसी को लेकर कंपनी ने कहा है कि दूसरे ब्राउजर्स के मुकाबले यह यूजर्स को डाटा प्राइवेसी के साथ अपने डाटा पर पूर्ण नियंत्रण देता है।
JioPages को शक्तिशाली क्रोमियम ब्लिंक इंजन पर बनाया गया है। इंजन की हाई स्पीड की वजह से ब्राउज़िंग का शानदार अनुभव मिलता है। JioPages को पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन और विकसित किया गया है। अंग्रेजी के अलावा 8 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट है।