iPhone 12 और iPhone 12 Pro की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, मिल रहा 22,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Oct 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
iPhone 12 and iPhone 12 Pro Up for Pre Orders in India with upto Rs 22000 exchange offer
iphone 12 - फोटो : AMAR UJALA

    एपल के नए आईफोन iPhone 12 और iPhone 12 Pro की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। iPhone 12 और iPhone 12 Pro को एपल के ऑनलान स्टोर और अन्य स्टोर से प्री-बुक किया जा सकता है। Apple इंडिया के स्टोर पर iPhone 12 और iPhone 12 Pro के साथ 22,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। आईफोन 12 को 22,000 रुपये तक के और आईफोन 12 प्रो को 34,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक कार्ड होल्डर को 6,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर भी इन दोनों फोन के साथ कैशबैक ऑफर मिल रहा है।

    iPhone 12 के 64 जीबी की कीमत 79,900 रुपये, 128 जीबी की 84,900 रुपये और 256 जीबी की 94,900 रुपये है। वहीं iPhone 12 Pro के 64 जीबी की कीमत 1,19,900 रुपये, 128 जीबी की 1,29,900 रुपये और 256 जीबी की कीमत 1,49,900 रुपये है। iPhone 12 ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, प्रोडक्ट (रेड) और व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। वहीं iPhone 12 Pro को गोल्ड, ग्रेफाइट, पैसिफिक ब्लू और सिल्वर कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। इन दोनों फोन की बिक्री 30 अक्तूबर से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: iPhone 12 mini vs iPhone se 2020: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा

    आईफोन की स्पेसिफिकेशन

    इन दोनों आईफोन में डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा जिसमें एक नैनो और दूसरा ई-सिम है। इसके अलावा आईफोन में ए-14 बायोनिक प्रोसेसर और iOS 14 मिलेगा। फोन में सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसपर सेरेमिक शिल्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। A14 प्रोसेसर की मदद से आप फोन में ही 4के वीडियो एडिट कर सकते हैं। आईफोन में 4जी के साथ 5जी का सपोर्ट दिय गया है। डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 12 और iPhone 12 Pro में 6.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone 12 में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस वाइड एंगल और दूसरा अल्ट्रा वाइड है। दोनों लेंस का अपर्चर क्रमशः f/1.6 और f/2.4 है। वहीं iPhone 12 Pro में 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें एक लेंस वाइड एंगल (f/1.6), दूसरा अल्ट्रा वाइड (f/2.4) और तीसरा टेलीफोटो (f/2.0 Pro में, f/2.2 Pro Max में) है। इन दोनों फोन के कैमरे के साथ LiDAR का भी सपोर्ट है जो कि खासतौर पर लो लाइट और नाइट फोटोग्राफी के लिए है। iPhone 12 Pro के साथ 4x ऑप्टिकल जूम ऑप्टिकल जूम मिलेगा। दोनों आईफोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें