पहली सेल में आउट ऑफ स्टॉक हुआ Micromax In Note 1, अब एक दिसंबर को होगी सेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Nov 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Micromax In Note 1 Next Sale on December 1 Price in India and Specifications
Micromax In Note 1 - फोटो : social media

    माइक्रोमैक्स का नया स्मार्टफोन Micromax In Note 1 का आज यानी 24 नवंबर को फ्लैश सेल में था। सेल के दौरान बहुत ही कम समय में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। Micromax In Note 1 की यह पहली सेल थी। अब इस फोन की सेल 1 दिसंबर 2020 को होगी। कंपनी ने ट्वीट करके अगले सेल की जानकारी दी है। Micromax In Note 1 में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस फोन में स्टॉक एंड्रॉयड दिया गया है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि फोन में किसी तरह के विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे और ब्लॉटवेयर भी नहीं मिलेंगे। Micromax In Note 1 का मुकाबला Redmi Note 9 और Realme Narzo 20 के साथ है। फोन को दो सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा।

    Micromax In Note 1 की कीमत

    Micromax In Note 1 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,499 रुपये है। फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स की वेबसाइट से ग्रीन और व्हाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Micromax IN Note 1 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियोG85 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64/128 जीबी की स्टोरेज है। इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Micromax In Note 1 कैमरा

    वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा। फोन में 5,000एमएएच की बैटरी, 4जी, वाई-फाई, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें