एमआई Note 10 वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ 31 मार्च को होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत
Mi Note 10 भारत में 31 मार्च को होगा लॉन्चयूजर्स को इस फोन में मिलेगा 108 मेगापिक्सल का कैमराकंपनी ने इससे पहले रेडमी नोट 9 प्रो को भारत में पेश किया था

विस्तार
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन एमआई नोट 10 (Mi Note 10) की लॉन्चिंग तारीख का एलान किया है। कंपनी के मुताबिक, एमआई नोट 10 को भारत में 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, यूजर्स को इस फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले रेडमी नोट 9 प्रो को भारतीय बाजार में उतारा था, जो सिर्फ 90 सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। तो आइए जानते हैं एमआई नोट 10 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी इस फोन को दो रैम वेरिएंट के साथ बाजार में उतारेगी, जिनकी कीमत 40,000 से लेकर 52,000 रुपये तक के बीच में होगी। हालांकि, इस फोन के दोनों वेरिएंट की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
कंपनी ने इन दोनों फोन में 6.47 इंच का कर्व्ड फुल एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस सीरीज के फोन्स को ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट मिला है। वहीं, दोनों फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे।