Nokia 8.2 5G चार कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 20 Mar 2020 10:49 AM IST
सार

नोकिया 8.2 5जी स्मार्टफोन हुआ लॉन्चयूजर्स को इस फोन में मिलेंगे चार कैमरेनोकिया 8.2 5जी की भारत में लॉन्चिंग को लेकर नहीं मिली जानकारी

विज्ञापन
Nokia 8.2 5G smartphone launch know price and specifications in hindi
nokia 8.2 5g - फोटो : TIMESCREENTS/twitter

    विस्तार

    एचएमडी ग्लोबल ने अपना पहला 5जी स्मार्टफोन नोकिया 8.2 (Nokia 8.2 5G) लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में 5जी कनेक्टिविटी के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865जी और रियर में चार कैमरे मिले हैं। इसके अलावा कंपनी ने नोकिया 1.3 और 5.3 को भी उतारा है। वहीं, नोकिया 8.2 5जी स्मार्टफोन को पोलर नाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर अभी तक जानकारी नहीं मिली है। तो आइए जानते हैं नोकिया 8.2 5जी की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को दो रैम वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम + 64 स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी रैम + 128 स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, इस फोन की शुरुआती कीमत 559 यूरो (करीब 47,794 रुपये) है।

    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.81 इंच का FHD+ Pure डिस्प्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। साथ ही यूजर्स को इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865जी चिपसेट का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें