Mi 10T, Mi 10T Pro भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Oct 2020 10:22 AM IST
सार

Mi 10T, Mi 10T Pro में मिलेगी 5000mAh की बैटरी108 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है फोन5जी का भी मिलेगा सपोर्ट

विज्ञापन
Mi 10T and Mi 10T Pro Launching in India Today How to Watch Livestream
Mi 10T, Mi 10T Pro - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    शाओमी की एमआई सीरीज के दो फोन Mi 10T Pro और Mi 10T भारत में लॉन्च हो गए हैं। इन दोनों फोन को भारत में 5जी सपोर्ट और 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। इन दोनों फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और पंचहोल के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। दोनों फोन में डुअल वीडियो रिकॉर्डिंग मोड दिया गया है। Mi 10T की शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है। बता दें कि Mi 10T और Mi 10T Pro की ग्लोबल लॉन्चिंग सितंबर में हो चुकी है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन के बारे में...

    Mi 10T, Mi 10T Pro की कीमत

    Mi 10T के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 35,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है यह फोन कॉस्मिक ब्लैक और लुनार सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा। वहीं Mi 10T Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है। यह फोन ऑरोरा ब्लू, कॉस्मिक ब्लैक और लुनार सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में 3,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन

    Mi 10T Pro की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ MIUI 12 दिया गया है जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। इसके अलावा एमआई 10टी प्रो में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Mi 10T Pro का कैमरा

    Mi 10T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलता है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।

    Mi 10T Pro की बैटरी

    फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। फोन के पावर बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    ये भी पढ़ें: OnePlus 8T चार कैमरे और 65W की फास्ट चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च

    Mi 10T की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में भी एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 है। इसके अलावा इस फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    Mi 10T का कैमरा

    Mi 10T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 4 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।

    Mi 10T की बैटरी

    एमआई 10टी में भी 5000mAh की बैटरी है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। फोन के पावर बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें