OnePlus 8T चार कैमरे और 65W की फास्ट चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च
OnePlus 8T की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है5जी का भी मिलेगा OnePlus 8T में सपोर्ट16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है फोन

विस्तार
वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 8T को भारत में लॉन्च कर दिया है। OnePlus 8T को कई सारे बदलाव के साथ बाजार में उतारा गया है जैसे कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 65W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में चार रियर कैमरे हैं। बता दें कि OnePlus 8 में 30W की फास्ट चार्जिंग थी।
OnePlus 8T की कीमत
OnePlus 8T को भारत में दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। एक वेरियंट 8GB+128GB स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 42,999 रुपये और दूसरा 12GB+256GB वाला है जिसकी कीमत 45,999 रुपये है। पहला मॉडल एक्वामरीन ग्रीन और लुनार सिल्वर में आएगा, जबकि दूसरा वेरियंट सिर्फ एक्वामरीन ग्रीन कलर में ही मिलेगा। फोन की बिक्री अमेजन इंडिया और वनप्लस के स्टोर से 17 अक्तूबर से होगी।
OnePlus 8T की स्पेसिफिकेशन
फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस फ्लुइड एमोलोड डिस्प्ले मिलेगी। फोन में क्वलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 650 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
OnePlus 8T का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर है, जबकि दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का IMX481 अल्ट्रा वाइड सेंसर, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
OnePlus 8T की बैटरी
OnePlus 8T में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G,डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। फोन में 4500mAh की बैटरी है जो 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि महज 39 मिनट में फोन की बैटरी फुल हो जाएगी।