108 मेगापिक्सल कैमरा वाले Mi 10 की अब Flipkart पर शुरू हुई बिक्री, जानें कीमत

Mi 10 स्मार्टफोन की बिक्री अब Flipkart (फ्लिपकार्ट) पर भी शुरू हो गई है। बता दें कि इससे पहले भारत में इस स्मार्टफोन की केवल Amazon (अमेजन) और Mi.com पर ही बिक्री होती थी। ग्राहक इसके 128GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अब फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन्स में आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके रियर में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। The Mi 10 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं, इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है।
Mi 10 में 6.67 इंच का फुल HD+ 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 2340×1080 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट का डिस्प्ले दिया गया है। Mi 10 में पावर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB का LPDDR5 रैम दिया गया है। इसमें 256GB तक की स्टोरेज मिलती है।
Mi 10 में फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी इमेज सेंसर दिया है। इसके साथ इसमें 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल f/2.4 लेंस दिया है, जिसमें 123 डिग्री का व्यू मिलता है। वहीं, रियर में दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है।
इसमें 4,780 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NFC, और एक यूएसबी टाइप-C पोर्ट दिया गया है। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
- खुशखबरी! 31 अगस्त तक सस्ता हुआ Redmi K20 Pro, कंपनी ने 4000 रुपये घटाई कीमत
- दुनिया के सबसे तेज हाइब्रिड क्वांटम कंप्यूटर बनाने की तैयारी शुरू, रूस करेगा भारत की मदद
- भारत में धूम मचा रहे हैं ये 5 नए स्मार्टफोन्स, कीमत 15000 रुपये से भी कम, फीचर्स कर देंगे हैरान
- Vivo Y20 और Y20i स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, कीमत 11,490 रुपये से शुरू